7th Pay Commission Update: जनवरी में फिर बढ़ेगा DA

सरकार अपने कर्मचारियों को पे कमीशन के मुताबिक वेतन देती है। पे कमीशन का सबसे बड़ा फायदा DA से से होता है। हर साल सरकार महंगाई भत्ता (DA) अपने सभी कर्मचारियों को देती है। इस बार कमाई और महंगाई भत्ता को ट्रैक करने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को जनवरी के महीने में बेहतरीन तोहफा मिलने वाला है।

सरकार 10 साल तक अपने कर्मचारियों को एक निर्धारित तरीके से तनख्वाह देती है। इसके बाद हर 10 साल पर पे कमीशन लागू किया जाता है।

पे कमीशन का मकसद सरकारी कर्मचारियों के पे स्केल को बढ़ाना होता है।

DA की रकम को हर पे कमीशन के साथ कर्मचारी के पे स्केल से मिला दिया जाता है।

इस वजह से पे कमीशन के लागू होने पर हर सरकारी कर्मचारी की तनख्वाह तेजी से बढ़ती है।

7th पे कमिशन को 2016 में लागू किया गया था। कर्मचारियों की सुविधा के लिए सरकार पे कमिशन में छोटे-मोटे बदलाव करती रहती है।

इसी बदलाव की एक खबर आ रही है की साल 2023 की शुरुआत में सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) का तोहफा मिलने वाला है।

कुछ सूत्रों के मुताबिक 7th पे कमीशन न्यू अपडेट में सरकार महंगाई भत्ता की रकम को बढ़ाने जा रही है।

अगर आप एक सरकारी नौकरी करते हैं या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो सरकार अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए कौन से फैसले ले रही है।

इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसलिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहे। 

7th पे कमीशन अपडेट

हर 10 साल पर एक नया पे कमीशन लागू किया जाता है। सरकार के द्वारा 7th पे कमीशन 2016 में लागू किया गया था।

इस पे कमीशन में अलग अलग तरह का बदलाव किया गया जिसे विभिन्न अपडेट के द्वारा सूचित किया जाता है।

हाल ही में कर्मचारियों की तनख्वाह और महंगाई भत्ता के एक्सपर्ट्स के द्वारा यह सूचना दी जा रही है।

नए साल की शुरुआत में 7th पे कमिशन के तहत कर्मचारियों की तनख्वाह में बेहतरीन इजाफा होने वाला है।

कुछ सूत्रों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि साल 2023 के पहले महीने जनवरी में महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है।

सरकार के द्वारा इस महंगाई भत्ते के बढ़ने का ऐलान जनवरी में किया जाएगा मगर वास्तविक रूप से मार्च के महीने में तनख्वाह बढ़ेगी।

वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी का महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

वर्तमान में AICPI के द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों के लिए महंगाई का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

सरकार इस एवज में कुछ फैसला लेने जा रही है जिससे एक उम्मीद सामने आ रही है कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता आने वाले साल में तेजी से बढ़ने वाला है।

कितना DA बढ़ेगा?

पे कमीशन में होने वाले अपडेट में सबकी नजर DA पर होती है। सभी तरह के कर्मचारियों के लिए महंगाई दर काफी तेजी से बढ़ रहा है और सरकार इसके एवज में फैसले लेने वाली है।

पे कमीशन पर सरकार अपना फैसला मार्च में सुनाएगी और उसका असर भी मार्च 2023 के बाद होने वाला है।

मगर किस तरह का फैसला होने वाला है और तनख्वाह कितनी बढ़ने वाली है इसकी जानकारी दिसंबर महीने के बाद हर सरकारी कर्मचारी तक पहुंच जाएगी।

भारत के लेबर ब्यूरो के मुताबिक जब उन्होंने 317 बाजारों से रिटेल प्राइस इखट्टा किया तो पाया कि महंगाई दर 1 फ़ीसदी से बड़ी है।

मगर इसके मुताबिक मजदूरी नहीं बढ़ी है जिस वजह से सरकार इसके एवज में तुरंत फैसले लेने वाली है और कर्मचारियों को इस पे कमीशन के अपडेट से कितना मुनाफा होने वाला है इसकी जानकारी जनवरी 2023 में साफ हो जाएगी।

4 फ़ीसदी बढ़ेगा DA  

7th पे कमिशन के महंगाई भत्ते और तनख्वाह को ट्रैक करने वाले एक्सपोर्ट के मुताबिक जनवरी के महीने में सरकारी कर्मचारियों का DA 4 फ़ीसदी तक बढ़ सकता है।

जुलाई में जिस तरह DA की रकम बढ़ी है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जनवरी के महीने में डी ए की रकम 4 फ़ीसदी तक बढ़ सकती है।

इससे महंगाई भत्ता सभी कर्मचारियों के लिए बढ़कर 42 फ़ीसदी तक हो जाएगा।

सरकार इसका ऐलान जनवरी में करने वाली है और कर्मचारियों को इसका फायदा मार्च 2023 में होली के बाद मिल सकता है।

इस अपडेट से सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में काफी इजाफा होने वाला है। सरकारी कर्मचारी जितने पुराने होंगे उनकी तनख्वाह में उतना अधिक इजाफा देखने को मिलेगा।

इसके अलावा नई भर्ती वाले कर्मचारियों को भी काफी अधिक फायदा देखने को मिलेगा।

वर्तमान समय में केवल महंगाई भत्ता के बढ़ने की खबर सामने आ रही है और 7th पे कमिशन में हर सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते के बढ़ने की खबर का इंतजार कर रहा है।

दिसंबर के बाद यह ख़बर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि किस कर्मचारी की तनख्वाह में कितना इजाफा हो सकता है।

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको 7th पे कमिशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियों के बारे में बताया है।

हमने आपको बताया कि सरकार जल्द ही 7th पे कमिशन से जुड़ा एक ऐलान करने वाली है जिसमें कर्मचारियों की तनख्वाह में इजाफा हो सकता है। 

अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप इस लेख को अच्छे से समझ पाए हैं तो,

इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले। 

Leave a Comment