E Shram Card: सरकार ने जारी की पहली क़िस्त

अगर आपने अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाया है तो आपको बता दें कि सरकार के द्वारा ई श्रमिक कार्ड का पहला किस्त जारी कर दिया गया है। इस महीने सरकार ने ई श्रमिकों को ₹500 श्रमिक कार्ड के जरिए भुगतान किया है।

अगर आप एक ई श्रमिक कार्ड होल्डर है तो आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने पेमेंट का स्टेटस चेक करना है। इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी आज के लेख में दी गई है। अगर आप अपना पेमेंट स्टेटस देखना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे।

ई श्रमिक कार्ड

केंद्र सरकार ने श्रम कार्ड योजना को शुरू किया था। इस योजना के तहत जितने भी श्रमिकों ने ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बनवाया था, उन्हें सरकार की तरफ से किस्तों में राशि दी जाती है। श्रमिकों को उनके परिवार के भरण पोषण के लिए सरकार की तरफ से हर महीने पेंशन के रूप में कुछ रुपए की किस्ते दी जाती है।

अगर आप ने हाल ही में ई श्रम कार्ड बनवाया है तो जनवरी महीने की पहली किस्त सरकार के द्वारा जारी कर दी गई है।

सरकार के द्वारा यह पहला इंस्टॉलमेंट है जिसमें कुछ श्रम कार्ड धारकों को पैसा दिया गया है इसके बाद बाकी के श्रम कार्ड धारकों को कुछ दिनों में पैसा भेजा जाएगा।

सरकार के द्वारा चलाई जा रही ई श्रम कार्ड योजना के तहत देश में सभी गरीब मजदूर वर्ग के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

सरकार के द्वारा इस योजना के तहत मजदूर परिवार के भरण-पोषण के लिए ₹1000 प्रतिमाह दिया जाता है। इसके अलावा दो लाख का बीमा भी सरकार ने मजदूरों को करवाया है।

इसके अलावा अगर आप हर महीने अपना कुछ पैसा कटवाते है तो उन मजदूरों को बुढ़ापे में पेंशन के रूप में कुछ पैसे मिल सकते हैं।

इसके साथ साथ अगर आप एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और आपने अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है तो आपके बच्चों के आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।

इसके साथ-साथ इस योजना में और भी अलग-अलग तरह की सुविधाएं दी जा रही है।

हाल ही में सरकार ने ई श्रम कार्ड धारकों को कुछ पैसा दिया है। जिसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है और अधिकारिक वेबसाइट पर पेमेंट चेक करना है।

E Shram Card की बात हो तो सबसे पहले ये जानना जरुरी है की श्रम कार्ड के तहत किन श्रम कार्ड धारकों को मिलेगा पैसा यहां से मिलेगी पूरी जानकारी।

ई श्रम कार्ड पेमेंट चेक

हाल ही में सरकार ने श्रम कार्ड की पहली किस्त श्रमिकों के बैंक अकाउंट में जारी कर दी है।

आपको अगर अपने श्रम कार्ड के पेमेंट की जानकारी लेनी है तो नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें –

स्टेप 1 – ई श्रम कार्ड पेमेंटका स्टेटस चेक करने के लिए आपको eshram.gov.in की वेबसाइट पर जाना है।

स्टेप 2 – इसके बाद आपको ई श्रम कार्ड लाभार्थी स्टेटस का विकल्प होम पेज पर दिखेगा, जिस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 – इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको ई श्रम कार्ड नंबर , UANनंबर , याआधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।

स्टेप 4 – इसके बाद एक नया पोर्टल खुलेगा जहां आप अपना ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अगर सरकार के इस पहली किस्त में आपके श्रम कार्ड का नंबर होगा तो आपको अपने पोर्टल में ₹500 की पेमेंट पूरी होने की जानकारी मिल जाएगी। 

यहां से जान सकते हैं की E Shram Card Payment के तहत किन श्रम कार्डधारकों के खाते में श्रम कार्ड की पेमेंट ₹1000 आनी शुरू हो गयी है?

ई श्रम कार्ड में इसके अलावा कौन सी सुविधा दी जाएगी?

ई श्रम कार्ड धारकों को सरकार से पहले किस्त के तहत आर्थिक सहायता मिली है।

मगर इसके अलावा भी उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार की सुविधा मिल सकती है।

एक ई श्रम कार्ड धारक को सरकार की तरफ से कितने तरह की सुविधा मिलेगी इसकी सूचीबद्ध जानकारी नीचे प्रस्तुत की गई है –

ई श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1 हजार रुपए घर चलाने के लिए मिलते हैं।

16 वर्ष से 59 वर्ष तक के धारक अपना ई श्रम कार्ड बनवा कर लाभ ले सकते हैं।

श्रम कार्ड धारकों को ₹200000 का जीवन बीमा दिया जाता है।

श्रम कार्ड धारक के दुर्घटना ग्रसित होने पर सरकार की तरफ से ₹100000 की राशि दी जाती है।

श्रम कार्ड धारक अगर ₹200 प्रतिमाह कट जाता है तो उतना पैसा सरकार भी उसके खाते में डालती है और उसे बुढ़ापे में सरकार की तरफ से पेंशन दिया जाता है।

श्रम कार्ड धारक के बच्चे अगर आगे पढ़ाई करना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दिया जाता है।

किसको मिलेगा श्रम कार्ड के पैसे का लाभ?

हाल ही में सरकार ने श्रम कार्ड धारकों के लिए पहली किस्त जारी की है। जिसके तहत बहुत सारे श्रम कार्ड धारकों को आर्थिक सहायता मिली है।

मगर श्रम कार्ड की यह सुविधा भारत में हर व्यक्ति को नहीं दी जा सकती है। यह सुविधा केवल आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर वर्ग के लोगों के लिए है।

श्रम कार्ड से किन लोगों को पैसा मिलेगा इसकी जानकारी और श्रम कार्ड के आवेदन मापदंडों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • श्रम कार्ड केवल 16 साल से ऊपर 59 वर्ष से नीचे के लोगों को मिल सकता है।
  • श्रम कार्ड का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना होगा।
  • उम्मीदवार के घर में तीन लाख सालाना से ज्यादा की कमाई नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के घर में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। 

ई श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आपने ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है और सरकार के द्वारा दी जानेवाली इन सभी सुविधाओं का आप भी लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो, इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए ताकि आप ऑनलाइन आवेदन कर सकें –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • मोबाइल नंबर तो आधार कार्ड से लिंक हो

E Shram Card Update के अनुसार जानिये किन-किन कार्ड धारियों का आ गया पैसा यहां से ऐसे करें चेक.

ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें

अगर सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करना होगा, इसके लिए आपको नीचे दी गई जानकारियों का सूचीबद्ध तरीके से पालन करना होगा –

  1. सबसे पहले आपको eshram.gov.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपको होम पेज पर Registration On E-Shram Card का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आप खुद को रजिस्टर करें, जिसके लिए आपको पूरा फॉर्म ध्यान से भरना है।
  4. अब आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आप के आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है।
  5. अब आप को बैंक से जुड़ी कुछ जानकारियों को दर्ज करना है। 
  6. इसके बाद आपको सम्मिट के बटन पर क्लिक करना है और इस तरह आपके इस श्रम कार्ड के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।

बताए गए निर्देशों का पालन करने के बाद आपको आपके मोबाइल नंबर पर ई श्रम कार्ड का मैसेज आ जाएगा, जहां आपको श्रम कार्ड की पूरी जानकारी मिलेगी।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको ई श्रम कार्ड पेमंट स्टेटस के बारे में विस्तार से बताया है।

बताई गई सभी जानकारियों का पालन करने के बाद अब आप समझ गए होंगे कि श्रम कार्ड का पेमेंट आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

अगर ई श्रम कार्ड पेमेंट से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आप इस लेख के जरिए प्राप्त कर पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें। 

Leave a Comment