Gram Panchayat Work : ग्राम पंचायत योजना का काम कैसे चेक करें ? 

हमारे देश भारत में शासन करने की प्रक्रिया बहुत ही ज्यादा जटिल है। हमारा देश आकार में पूरे विश्व भर में सातवें स्थान पर आता है वही जनसंख्या के आधार में यह दूसरे स्थान पर आता है। इतने बड़े और इतनी अधिक जनसंख्या वाले देश की शासन व्यवस्था को ठीक ढंग से चलाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसको पूर्ण करना कोई मामूली बात नहीं है। 

gram panchayat work

हमारे देश में सत्ता की शक्तियों को कई हिस्सों में विभाजित किया गया है। जिससे कि सत्ता के दुरुपयोग पर लगाम कसी जा सके। हमारे देश में केवल एक शक्ति का शासन नहीं है। हमारे देश में शक्तियों का संतुलित विभाजन किया गया है। जिसके तहत यह देश में शासन व्यवस्था चलाई जाती है। 

जाने हमारी देश की शासन प्रणाली:-

हमारे देश में सर्वोत्तम नागरिक हमारे देश के राष्ट्रपति को माना जाता है। हमारे देश के राष्ट्रपति को हमारे देश का प्रथम नागरिक भी कहा जाता है। राष्ट्रपति का हमारे देश में बहुत ही अधिक सम्मान है। 

राष्ट्रपति के पश्चात हमारे देश में प्रधानमंत्री का पद आता है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अतिरिक्त हमारे देश में शक्तियों का विभाजन और भी अन्य के बीच में किया गया। 

हमारे देश में सत्ता का विभाजन राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , न्यायपालिका , नगरपालिका , न्यायालय ,  मुख्यमंत्री , राजपाल इत्यादि के बीच मुख्य रूप से किया गया है। 

सत्ता के इस विभाजन का मुख्य उद्देश्य है शक्ति का दुरुपयोग होने से रोकना। सत्ता की सबसे न्यूनतम इकाई ग्राम पंचायत को कहा जा सकता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सत्ता के हो रहे कार्यों पर नजर रखने की विधि के विषय में बताएंगे। आशा है कि हमारा यह आर्टिकल आपको बेहद ही पसंद आएगा। 

PM Kisan Yojana Double Amount अब ₹2000 नहीं बल्कि मिले ₹4000 किसानों को , जाने कब आएगी राशि। 
PM Kisan Yojana Beneficiary List: इस बार केवल इन किसानों को मिलेंगे ₹2000, देखे लेटेस्ट लिस्ट 
PM Kisan Update: किसानों की बल्ले-बल्ले! इस दिन मिलेगी 12वीं किस्त की रकम
PM Kisan Scheme: करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट, 15 दिन में कर लिया यह काम तो सरकार देगी ₹2000
PM Kisan 12th installment status check 2022 : पीएम किसान योजना 12वीं की स्थिति  चेक करें।

ग्राम पंचायत क्या हैं:-

हमारे देश में सत्ता उन्हीं के हाथों में प्रदान की जाती है जो उनका सदुपयोग करके देश की जनता का भला करने के विषय में सोचते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया है कि ग्राम पंचायत सत्ता को सबसे न्यूनतम इकाई मानी जाती है। 

यदि आप ग्राम पंचायत के तहत है तो आपका यह बात जानना बहुत ज्यादा जरूरी है कि ग्राम पंचायत का आपके प्रति क्या कर्तव्य बनता है। जिससे कि यदि कोई सेवा आप तक ना पहुंचे तो आप उसके खिलाफ आवाज उठा सके। 

आपको बता दें कि ग्राम पंचायतों का कार्य गांव में स्वच्छता, प्रकाश, सड़कें, औषधालयों, कुओं की साफ-सफाई तथा मरम्मत, पैठ, बाजार, सार्वजनिक भूमि, मेला, सारागांव का विशेष ध्यान रखना है। 

इसके अलावा ग्राम पंचायत का कार्य जन्म मृत्यु का लेखा रखना तथा खेती उद्योग धंधों एवं व्यवसाय में उन्नति , बीमारियों की रोकथाम , शमशान तथा कब्रिस्तानों की देखभाल करना शामिल है। 

ग्राम पंचायत के कार्य:-

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि ग्राम पंचायत में बहुत से ऐसे काम होते हैं जो सरपंच की निगरानी में किए जाते हैं। इन सभी कार्यों का उल्लेख हमने ऊपर विस्तार से किया है। 

किंतु आप पाठकों में से अधिकतर लोग ऐसे होंगे जिन्हें ग्राम पंचायत के कार्यों की लिस्ट देखने की प्रक्रिया नहीं मालूम है। जिससे कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो सरकार के द्वारा लाए गए लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार के द्वारा एक बहुत ही समझदारीभरा कदम उठाया गया है। सरकार ने वेबसाइट की सुविधाएं उपलब्ध करा दी है जिसके तहत देश में निवासी सभी लोग सरकार के द्वारा लाई गई सभी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकें। 

इसका परिणाम यह हुआ कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी नागरिक अपने घर बैठे ही ग्राम पंचायत की कार्यसूची को देख सकते हैं। 

यह सभी जानते हैं कि ग्राम पंचायत में सरपंच होते हैं जो पूरे गांव के मुखिया कहलाते हैं। तथा गांव के अधिकांश कार्य सरपंच के द्वारा ही कराए जाते हैं। 

इसके अतिरिक्त बहुत से योजनाओं का पैसा भी मुखिया खाते में ट्रांसफर किया जाता है। किंतु ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें यह बात बिल्कुल नहीं पता होती है कि ग्राम पंचायत में कितना पैसे आए हैं तथा किन किन कामों के लिए सरकार के द्वारा कितने पैसे प्रदान किए गए हैं। 

इस प्रकार से चेक करें पंचायत का कार्य:-

  • यदि आप अपने ग्राम पंचायत के कार्यों की सूची जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सर्वप्रथम इसकी अधिकारिक वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर विजिट करना पड़ेगा। 
  • आप इस लेख का प्रयोग करके  इसकी वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। 
  • जैसे ही आप इस लिंक पर विजिट करेंगे उसके पश्चात पंचायती राज का वेबसाइट खुल जाएगा। 
  • इस वेबसाइट में हमारे देश के सभी राज्य का लिस्ट दिखाई देने लगेगा। 
  • जिसमें आपको अपने राज्य को ढूंढ कर सेलेक्ट कर लेना है। 
  • उसके बाद आपके स्क्रीन पर जिले कि सूची दृष्टिगोचर हो जाएगी। उसमें आपको अपने जिले का चयन कर लेना है। 
  • जिले में आपको ब्लॉक का लिस्ट दिखाई देने लगेगा उस लिस्ट मे आपको अपने ब्लॉक का चयन कर लेना है। 
  • जैसे ही आप ब्लॉक का चयन करेंगे उसके बाद आपकी स्क्रीन पर ग्राम पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी। 
  • आपको उस लिस्ट में अपने ग्राम पंचायत को सेलेक्ट कर लेना है। वैसे ही आप उस ग्राम पंचायत के ऑप्शन को सिलेक्ट करेंगे आपके स्क्रीन में एक नया पेज खुल जाएगा। जैसे ही यह पेज खुलेगा कई सारे ऑप्शन दिखाई देने लगेंगे 
  • इसमें से आपको चौथे वाले ऑप्शन priority wise activity details को सेलेक्ट कर लेना है। 
  • उसके पश्चात आपके ग्राम पंचायत में जितने भी काम हुए हैं तथा जितने भी पैसे आए हैं उन सभी का विवरण आपके सामने उपस्थित हो जाएगा। 
  • इसको आप आराम से देख सकते हैं इस प्रकार से आप अपने ग्राम पंचायत की सभी योजनाओं तथा पैसों के भुगतान का विवरण घर बैठे बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं। 
  • यदि इन सभी योजनाओं के आने के पश्चात भी आपके ग्राम पंचायत का विकास नहीं होता है तो आप इसके लिए शिकायत भी कर सकने के लिए पात्र हैं। 

 निष्कर्ष:-

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको ग्राम पंचायत के कार्य सूची तथा धनराशि भुगतान सूची को चेक करने का विवरण प्रदान किया है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आपको बेहद ही पसंद आया होगा। यदि आपके पास हमारे लिए कोई प्रश्न है तो आप उसे हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

PM Kisan Yojana Double Amount अब ₹2000 नहीं बल्कि मिले ₹4000 किसानों को , जाने कब आएगी राशि। 
PM Kisan Yojana Beneficiary List: इस बार केवल इन किसानों को मिलेंगे ₹2000, देखे लेटेस्ट लिस्ट 
PM Kisan Update: किसानों की बल्ले-बल्ले! इस दिन मिलेगी 12वीं किस्त की रकम
PM Kisan Scheme: करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट, 15 दिन में कर लिया यह काम तो सरकार देगी ₹2000
PM Kisan 12th installment status check 2022 : पीएम किसान योजना 12वीं की स्थिति  चेक करें।

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

2 thoughts on “Gram Panchayat Work : ग्राम पंचायत योजना का काम कैसे चेक करें ? ”

  1. जानकारी के लिए धन्यवाद,कृपया जानकारी प्राप्त करने हेतु सरलतम उपाय का प्रयास करें

    Reply

Leave a Comment