Janam Praman Patra: जन्म प्रमाण पत्र का नया सरकारी पोर्टल लॉन्च

हेलो दोस्तों हमारा आज का पोस्ट जन्म प्रमाण पत्र यानी कि Birth certificate के बारे में है। अगर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं या अपने बच्चे का या फिर किसी अपनों का तो हमारा यह पोस्ट सिर्फ आपके लिए है।

क्योंकि यहां पर हम आपको यह बताने वाले हैं कि आप जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएंगे? इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन कैसे करेंगे?

कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? साथ ही जन्म प्रमाण पत्र के लाभ के विषय में भी बात करेंगे। तो आप हमारे इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें। 

चलिए जानते हैं, जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है? मगर, इस जानकारी से पहले हम यह जान लेते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र आखिर होता क्या है? और इसका उपयोग कहां-कहां किया जाता है? 

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा अधिकारिक प्रमाण पत्र है जो एक नवजात शिशु के जन्म से 21 दिनों के बाद बनाए जाते हैं एवं जिसमें उस शिशु का जन्मतिथि, जन्म स्थान, लिंग एवं उसका नाम निर्धारित रहता है।

यह बर्थ सर्टिफिकेट एक व्यक्ति का पहला पहचान पत्र होता है जिसे कानूनी तौर पर पूरा वैद्य माना जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र को आप दो तरीके से बनवा सकते हैं। 

  1. ऑनलाइन तरीके से
  2. ऑफलाइन तरीके से

इस प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएंगे?  इसकी जानकारी हम यहां देने वाले हैं एवं इसके लिए आपको किन-किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी यह भी बताने वाले हैं। तो आप हमारे आर्टिकल में बने रहे।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन। तुरंत बनेगा जन्म प्रमाण पत्र।

जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कहां कहां किया जाता है? 

जन्म प्रमाण पत्र सरकार द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र होता है।

इस प्रमाण पत्र में एक व्यक्ति के जन्म तिथि, जन्म स्थान,लिंग एवं नाम आदि के बारे में उल्लेखित रहता है।

जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बहुत सारे कार्यों में किया जाता है।

जैसे बच्चों को स्कूल में एडमिशन कराते समय बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।

नौकरी प्राप्त करने के लिए भी आयु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाता है।

विवाह संबंधित कार्यों में भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

पासपोर्ट, आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो तो आयु प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है।

अगर सोच रहे हैं की Birth Certificate कैसे बनवाएं और कहां पर बनता है? तो यहां से मिलेगी पूरी विस्तृत जानकारी जरूर देखें होगी आसानी।

मिनटों में बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, जारी हुआ नया सरकारी पोर्टल

जी हां दोस्तों अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं और आप किसी भी राज्य के निवासी हैं तो आप मिनटों में सरकार द्वारा जारी किए गए सरकारी पोर्टल में यह प्रमाण पत्र बना सकते हैं। 

यह प्रमाण पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से बनाए जा रहे हैं।

आपको जिस में सुविधा हो आप उस तरीके को अपनाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं या बना सकते हैं।

इसके लिए हमारे द्वारा बताए गए प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा। 

वैसे तो नवजात शिशु के 21 दिनों के बाद ही बर्थ सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए । मगर बहुत से लोग इसे बनवाना भूल जाते हैं और जब उन्हें जरूरत पड़ती है तब बनाते हैं।

आप इस प्रमाण पत्र को सालों बाद भी बनवा सकते हैं जैसे  बच्चे तथा युवा या एक व्यक्ति का बनवा सकते हैं। मगर इसके लिए आपको थोड़ा खर्चा करना होगा और समय  भी ज्यादा लग सकता है।

Online Janam Praman Patra Apply करके ऐसे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र पूरी प्रक्रिया जानने के लिए जरूर पढ़ें।

इसमें लगने वाले आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता का पैन कार्ड 
  • अस्पताल द्वारा प्राप्त रसीद 
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • व्यक्तिगत जानकारी( नवजात शिशु का जन्म तिथि,जन्म स्थान, जन्म समय और  शिशु का नाम)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जन्म प्रमाण पत्र तो दो तरीके से बनते हैं पहला ऑनलाइन दूसरा ऑफलाइन हम आपको ऑनलाइन तरीके से बताने जा रहे हैं कि आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करेंगे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको सरकार के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।

वह वेबसाइट crsorgi. Gov.In  है आप इस लिंक को क्लिक करके इस  वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। 

अब आपके सामने Birthday & Death Registration ka official website  ओपन हो जाएगा।

अब इस पेज के दाहिने तरफ आप को यूजर लॉगिन दिखेगा। जिसे आपको लॉगइन करना है मगर आपके पास यूजर आईडी नहीं होगा। तो आपको सबसे नीचे एक ऑप्शन दिखेगा,

General public signup, यूजर आईडी और यूजर पासवर्ड को क्रिएट करने के लिए आपको इस पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया  पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपने व्यक्तिगत जानकारी भरनी है।

इन सब जानकारी को भरने के बाद आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है।

पासवर्ड और यूजर आईडी बनाने के लिए आपके दिए गए ईमेल आईडी में एक लिंक आएगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।

इस लिंक को आप ओपन कर यूजर आईडी और यूजर पासवर्ड सेट कर ले।

अब आपको आईडी और पासवर्ड द्वारा आगे बढ़े । 

अब आपके सामने एक फॉर्म आ जाएगा जिससे आपको भरना है इस फॉर्म में आपको जिस बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाना है, उसका नाम,जन्म समय, जन्म तिथि एवं बच्चे के माता-पिता का नाम साथ ही जन्म स्थान भी आपको भरने होंगे। भरकर सबमिट कर दो।

आपका रजिस्ट्रेशन दर्ज कर लिया जाएगा। अब आप उस फॉर्म के कॉपी को डाउनलोड करके  प्रिंट आउट निकाल ले।

अब इस प्रिंट आउट की हुई फॉर्म को आप अपने क्षेत्र के किसी भी नजदीकी रजिस्टर ऑफिस जाकर जमा कर दे।

जब जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा तब आपको ईमेल के द्वारा या मोबाइल नंबर के द्वारा जानकारी दे दी जाएगी। तब आप ऑनलाइन उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस् आर्टिकल में हमने जन्म प्रमाण पत्र के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है।

हमने आपको जन्म प्रमाण पत्र क्या है? इसका कहां-कहां उपयोग किया जाता है? एवं इसके लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं? इन सब की जानकारी हमने आपको दी है। 

जो भी जानकारी यहां दी गई है सही एवं सटीक है उम्मीद करते हैं आपको यह आर्टिकल निराश नहीं करेगी और आपके लिए मददगार साबित होगा। तो हमारे इस आर्टिकल को आप लाइक जरूर करें।

Leave a Comment

x