Money saving Tips: पैसे बचाने के पांच सबसे शानदार तरीके

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में पैसों की कीमत को बहुत ही अच्छी तरह से जानता है। प्रत्येक व्यक्ति को सदैव ही धन की आवश्यकता होती है फिर वह चाहे मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु या फिर किसी मुख्य गंतव्य हेतु प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यकता होती है। 

ऐसे में यदि इनकम कम हो और खर्चे अधिक तो ऐसे में दोनों ही चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जिससे कि इनकम को भी बढ़ाया जा सके और खर्च को कम किया जा सके। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के पास पैसों को बचाने के लिए एक सुचारू योजना होनी अति आवश्यक है। 

हम आप सभी पाठकों के साथ आज के इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ मनी सेविंग टिप्स शेयर करने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा सुझाए गए यह सभी जानकारी आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी। 

पैसों को बचाने की आवश्यकता क्यों :-

इस विषय में तो सभी जानते ही हैं कि समय सदैव स्थाई नहीं होता यदि आज परिस्थितियां अनुकूल है तो निश्चित रूप से कुछ दिवस के पश्चात परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएगी। इसके साथ ही यदि आज सब कुछ दुख में है तो इसके पश्चात सुख का सवेरा धरा हुआ है। 

ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को भविष्य में आने वाली विपरीत परिस्थितियों तथा संकटों के लिए अभी से ही तैयार रहना अति आवश्यक है। कहने का तात्पर्य है कि समय किस ओर करवट ले ले इसकी कोई भी गारंटी नहीं दी जा सकती है। 

ऐसी अवस्था में स्वयं के द्वारा बचाई गई छोटी-छोटी बचत ही समय के साथ एक बहुत बड़ी आर्थिक सहायता बन जाती है। समझदार लोगों के द्वारा पैसों की बचत की जाती है जिससे कि विपरित समय में किसी अन्य के अधीन झुकना ना पड़े। 

ये भी अवश्य पढ़ें:

कोरोनावायरस से एक बहुत बड़ी सीख:-

कोरोना काल के समय में लोगों को पैसों को बचाने की अहमियत समझ में आ गई थी। क्योंकि इस समयावधि में प्रत्येक व्यक्ति को कार्य करने की अनुमति नहीं थी। इसके परिणाम स्वरुप उनकी रोजी-रोटी पूरी तरह से ठप हो गई। 

इस परिस्थिति में उन्हें बहुत ही अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जो कि सभी के लिए आज एक सिख बन चुकी है। जिसके जरिए लोगों को पैसों को बचाने की आवश्यकता समझाई गई है।  

कोरोना काल के समय में बहुत से लोगों की नौकरी भी चली गई थी। इस समय सबसे ज्यादा वे लोग प्रभावित हुए जिनके पास पहले से ही जमा धनराशि नहीं थी।  

जानिए पैसे बचाने के कुछ तरीके:-

  • अपने खर्चो को दर्ज करें :-सर्वप्रथम आपको अपने खर्चे की एक सूची बनानी है। जिसमें आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों को दर्ज करना है जैसे कि राशन पर होने वाले खर्च , गैस बिल , बिजली का बिल तथा अन्य घरेलू खर्च को इसमें तारीख के साथ-साथ दर्ज कर देना है। इसके वास्ते यदि आप चाहे तो मोबाइल में ही खर्च दर्ज करने वाले आधुनिक मोबाइल ऐप का भी प्रयोग कर सकते हैं , जैसे कि एक्सपेंसिफाई , पर्सनल कैपिटल , वॉली इत्यादि।।
  • बचत के वास्ते बजट :-पैसों को बचाने का यह सबसे आसान तथा सर्वोत्तम तरीका है। इसमें आपको सर्वप्रथम अपनी आय में से कितना पैसा खर्च करना है यह आपको तय कर लेना होगा। यहां पर आपको कोशिश करनी पड़ेगी कि आप अपने आय में से कम से कम 10% से लेकर 15% तक की बचत करने। इस प्रकार से आप महीने में ज्यादा खर्च करने से भी बच जाएंगे। 
  • फिजूलखर्ची के ऊपर नियंत्रण :- जैसे जैसे व्यक्ति विशेष की आय में वृद्धि होने लगती है वैसे ही विलासिता की वस्तुएं कब व्यक्ति विशेष की आवश्यकता बन जाती है इस विषय में खबर तक नहीं मिलती है। उदाहरण के वास्ते जैसे कि यदि किसी व्यक्ति की आय बढ़ जाती है तो वह तुरंत जाकर नया मोबाइल फोन ले लेता है। इसके साथ और भी अन्य क्रियाकलाप है जिनमें वह फिजूलखर्ची कर देता है। इसके लिए अति आवश्यक है कि आप गैर जरूरी खर्चों को कम कर दे। इन खर्चों को कम करने के पश्चात पैसों को बचा के रखे जिससे कि यह भविष्य में आप के लिए सहायक सिद्ध होंगे। 
  • बचत के लिए लक्ष्य को निर्धारित करें :- यदि आप महीने भर में होने वाले खर्चों को निर्धारित कर दे तथा बजट को सुनिश्चित कर लें कि आपको इतने रुपयों का बजट इस महीने हर हाल में बना लेना है तो इस प्रकार से आप एक प्रारूप तय कर लेंगे। इसके परिणाम स्वरूप आप अपने जीवन में आने वाले बड़े खर्चों को बड़ी ही सावधानी के साथ संभाल सकते हैं। यदि आपकी इच्छा हो तो आप इसके वास्ते फाइनेंसियल एडवाइजर से भी मिलकर अपने आय के अनुरूप सलाह प्राप्त कर सकते हैं। 
  • दो बैंक खातों का प्रयोग है फायदेमंद :- यदि आप दो बचत खातों का प्रयोग करते हैं तो इससे आपके खर्चे में नियंत्रण आ पाएगी। कहने का तात्पर्य है कि आप अपने बजट तथा खर्च दोनों के ही बैंक खाते को अलग-अलग करके रख सकते हैं। इस प्रकार से आपके द्वारे की जाने वाले खर्चों में कमी आएगी।  

यदिआप इन तरीकों का प्रयोग करके पैसों के प्रयोग को सूचीबद्ध कर देते हैं। तो आपके खर्चे में निसंदेह रूप से कम हो जाएंगे। इस प्रकार से आप अपने आय में से अपने दैनिक खर्चों को भी पूर्ण कर सकते हैं और भविष्य में आने वाली विपरीत परिस्थितियों के लिए पैसों को जमा भी कर सकते हैं। 

प्रत्येक व्यक्ति को अपने द्वारा किए जाने वाले खर्चों में से कुछ खर्चों के पैसों को बचाकर रख लेना चाहिए जिससे कि वह उनका प्रयोग आवश्यक चीजों पर कर सके। 

निष्कर्ष :-

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको पैसों को बचाने के विषय में कुछ कारगर टिप्स तथा मूलभूत जानकारियां प्रदान की है। हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा प्रदान की गई ये सभी जानकारियां आप को बेहद पसंद आई होगी।यदि इस आर्टिकल को पढ़ने के पश्चात भी आपके मन में कोई प्रश्न शेष रह जाता है अथवा सुझाव देने की कोई इच्छा जागृत होती है तो यह कार्य आप कमेंट के जरिए आसानी से कर सकते हैं। 

हमारे इस आर्टिकल को अधिक से अधिक लोग ऐसा जरूर शेयर करें। साथ ही साथ हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा यह भी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

लाभदायक पोस्ट पढ़ें


Important Links

WTechni HomeClick Here
Other postsClick Here
Join Telegram ChannelClick Here

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment