Rajasthan Jan Soochna Portal 2022| जन सूचना पोर्टल राजस्थान 

Rajasthan Jan Soochna Portal की शुरूआत राज्य मुख्यमंत्री जी ने की थी, जिसका उद्देश्य राज्य के हर नागरिक को सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाना है। इसके साथ ही आप वर्तमान में चल रहे योजना सूची की भी जानकारी हासिल कर सकते है।  

Rajasthan Jan Soochna Portal (राजस्थान जन सूचना पोर्टल) में आपको सारी सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है। इतना ही नहीं आप यहाँ पर अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते है और किसी योजना के लिए आवेदन भी इस पोर्टल के जरिय कर सकते है। राज्य मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने इस सेवा को अपने नागरिकों को 13 सितम्बर 2019 के दिन समर्पित किया था। आइये, आज के आर्टिकल के माध्यम से आपको इसकी पूरी जानकारी देते है, अंत तक हमसे जुड़े रहे। 

विषय दिखाएँ

Rajasthan Jan Soochna Portal 2022

राजस्थान जन सूचना पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा तैयार किया है, इसमें मौजूद सारी जानकारी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। जहां पहले किसी भी योजना की जानकारी या तो लोगों को आस – पास से उड़ती खबरों से मिलती थी या फिर पूरी जानकारी के लिए उन्हें सूचना का अधिकार (RTI) के तहत एक आवेदन देना होता था, उसके बाद एक लम्बे प्रक्रिया के पूरे होने पर 120 दिनों के अंदर सूचना प्रदान की जाती थी।

ऐसी असुविधा से अपने नागरिकों को बचाने हेतु राज्य सरकार ने एक सूचना पोर्टल की नीव रखी ताकि लोग घर बैठे आसानी से सारी योजना की सूची प्राप्त कर सके। इस पोर्टल में कई विभाग मौजूद है और उनसे जुड़ी योजनाओं के बारे में भी यहाँ आपको मिल सकता है। 

सरकार द्वारा संचालित जन सूचना राजस्थान पोर्टल पर हर वार्ड या पंचायत में चल रहे योजना की पूरी जानकारी रहती है। पहले के समय में लोगों को यहाँ से वहां भाग दौड़ करनी पड़ती है, अब किसी भी विभाग से सूचना ग्रहण करना बस चुटकियों का काम हो गया है। आपको बस इसे अच्छे से इस्तेमाल करना आता हो, तभी आप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इस पोर्टल के आ जाने से अब भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी, क्योकि अब सरकार किसी भी त्रुटि के लिए सीधे जवाबदेही होंगे। 

राजस्थान जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य:- 

जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया पर जोड़ दिया है, उसे ध्यान में रखते हुए भी राजस्थान सरकार ने जन सूचना पोर्टल की शुरूआत की है। पहले जब ऑनलाइन सुविधा नहीं थी तब लोगों को ऑफिस के चक्कर लगाने में जूते घिस जाते थे।

इसके बावजूद उन्हें सही जानकारी प्राप्त नहीं होती थी, इन्हीं सबसे निजात दिलाने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। जन सूचना पोर्टल की मदद से राजस्थान के निवासी एक ही जगह सारे सरकारी योजनाएं और उनसे जुड़ी सेवाएं की जानकारी मिल जाएगी, इससे वहां के नागरिक कई मामलों में लाभ उठा सकते है। 

राजस्थान जन सूचना के अनेक लाभ:- 

इस पोर्टल का उद्देश्य ही है कि राजस्थान की जनता को लाभ मिले। जानते है राजस्थान जन सूचना के फायदे। 

  • अब राजस्थान के नागरिक कहीं भी बैठे बैठे सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ले सकते है। 
  • जहां पहले लोगों को RTI से मिलने वाली सूचना के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे, वही अब जन सूचना पोर्टल से कुछ मिनट में जानकारी हासिल कर सकते है। 
  • इस पोर्टल के आ जाने से डिजिटल दुनिया से भी लोग अवगत हो रहे है। 
  • अब आसानी से बिना कहीं घुस दिए सारी जानकारी ले सकते है और साथ ही किसी सेवा हेतु आवेदन भी दे सकते है। 

राजस्थान जन सूचना पोर्टल से जुड़े विभाग की जानकारी:- 

आपके बता दे कि राजस्थान जन सूचना पोर्टल से राज्य के लगभग 13 विभाग जुड़े हुए है। यदि आप इस पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहते है तो उससे पहले जान ले कि क्या वो विभाग इसके अंतर्गत आता है जिसकी आपको आवश्यकता है। इस ऑनलाइन जन सेवा से ऊर्जा विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग,जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग,प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग,

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,खान एवं भूविज्ञान विभाग,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, सहकारिता विभाग, प्रशासनिक सूचना विभाग,राजस्व विभाग जुड़े है | 

विभागों की सूची देखने की प्रक्रिया:- 

अब आपको जानकारी प्राप्त हो चुकी है कि कौन कौन से विभाग राजस्थान जन पोर्टल से जुड़े हुए है। तो अब ये भी जान ले कि कैसे आप सारे विभाग की सूची देख सकते है, क्यूँकि भविष्य में कई अन्य विभाग भी इसका हिस्सा बन सकते है। आइये देखते है सूची देखने की पूरी प्रक्रिया। 

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में राजस्थान जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल साइट खोलनी होगी। 
  • वहां आप होम पेज मिलेगा, उसमें कई सारे ऑप्शन मेनू में मौजूद होंगे। 
  • आपको उन्हीं में से “डिपार्टमेंट” ऑप्शन को क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां सारे संबंधित विभाग होंगे। 

जन सूचना राजस्थान 2022 की योजना सूची:- 

हर विभाग में अलग अलग योजना बनाई जाती है जो देश के विकास में मददगार हो। राजस्थान सूचना पोर्टल में भी आपको सारी योजना की सूचना मिल जाती है। जानते है साल 2022 की योजना सूची जिसकी पूरी जानकारी आप यहाँ से ले सकते है।

इसके अंतर्गत Covid-19 अनुग्रह राशि योजना, महात्मा गाँधी नरेगा श्रमिक जानकारी, ई- पंचायत, मुख्यमंत्री नि: शुल्क दवा एवं जांच योजना, आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, सूचना का अधिकार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना, अल्पकालीन फसली ऋण, शाला दर्पण, छात्रवृति, श्रमिक कार्ड धारकों की जानकारी, गिरदावरी की नकल, स्कूल शिक्षा विभाग, जन- आधार, सम्पर्क, राजस्थान पुलिस, मत्स्य पालन विभाग, कोष एवं लेखा विभाग, गोपालन विभाग, इत्यादि जैसे 149 योजनाओं को इस पोर्टल से जोड़ा गया है। इसी आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि कैसे यह पूरी सूची आप देख सकते है। 

योजना सूची देखने की प्रक्रिया:- 

अब जानेंगे कि कैसे योजना सूची घर बैठे देखें। हर चरण ध्यान से देखें और उसी के अनुसार अपने मोबाइल पर करते जाए। 

  • अपने मोबाइल या लैपटॉप में राजस्थान जन पोर्टल के ऑफिसियल साइट पर जाए। 
  • इसके होम पेज पर आपको अनेक प्रकार के मेन्यू देखने को मिलेंगे। 
  • इन्हीं में से आपको स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, वहां पर आप सारी योजना सूची देख सकते है। 

Rajasthan Jan Soochna ऐप कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान सरकार द्वारा संचालित जन सूचना ना सिर्फ पोर्टल पर भी, बल्कि ऐप में भी उपलब्ध है। आइये जानते है इस ऐप को डाउनलोड करने का तरीका। 

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से जन सूचना राजस्थान ऐप को सर्च करना होगा। 
  • आपको वहां एक लम्बी लिस्ट ऐप की मिल जाएगी, इसमें से आपको सबसे ऊपर मौजूद ऑप्शन को क्लिक करना है। 
  • अब वहां आपको इनस्टॉल बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद यह ऐप डाउनलोड होने लगेगा। 
  • ऐप को ओपन करें और अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। 

जन सूचना राजस्थान ऐप के लाभ:- 

अब आप जानना चाहेंगे कि भला ऐप से क्या फायदा, वैसे तो आप पोर्टल का उपयोग कर सकते है। पर ऐप का लाभ जान ले, बढ़ते है आगे की ओर। 

  • जन सूचना ऐप से आपको हर योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होगी। इसके लिए आपको बस ऐप को ओपन करना होगा, पोर्टल की तरह साइट url टाइप नहीं करना होगा।  
  • कुछ पलों में ही आवेदन देने की प्रक्रिया भी इस ऐप की मदद से कर सकते है, इसके साथ ही लाभार्थी सूची, आवेदन स्थिति, इत्यादि देख सकते है। 
  • इस ऐप में आपकी ही भाषा में आसानी से सारी सूचना मिल जाएगी। 
  • आप किसी भी एरिया की योजना सूची प्राप्त कर सकते है और राशन संबंधित खबरें भी पा सकते है। 
  • पोर्टल से कहीं ज्यादा अच्छे से आप इस ऐप से किसी भी विभाग की जानकारी ले सकते है। 
  • आपको किसी भी सूचना को प्राप्त करने के बदले पैसे नहीं देने होंगे, ये बिल्कुल नि: शुल्क है। 

इसके अलावा भी कई लाभ है, एक बार इस ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दे फिर स्वयं ही आपकी सब कुछ पता चल जाएगा। 

जन सूचना से सर्कुलर डाउनलोड करें:- 

अब जानते है जन सूचना के आधिकारिक वेबसाइट से सर्कुलर डाउनलोड करने की प्रकिया। 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर राजस्थान जन सूचना की ऑफिसियल साइट खोले। 
  • वहां के होम पेज पर आपको सर्कुलर का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करें। 
  • आपके सामने पूरी सर्कुलर की सूची खुल जाएगी, अपने अनुसार आप सर्कुलर को चुन ले। 
  • अब पीडीएफ फॉर्म में आपको सर्कुलर मिल जाएगा। 
  • अब इसे चाहे तो डाउनलोड कर सकते है, इसके लिए वहां मौजूद डाउनलोड बटन पर क्लिक कर दे। 

जन सूचना राजस्थान पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:- 

राजस्थान जन सूचना के तो कई लाभ है, उन्हीं से एक है शिकायत दर्ज करवाना। जानते है इस कार्य को पूर्ण करने की प्रक्रिया। 

  • आपको सबसे पहले ऑफिसियल साइट खोलना है, आपके सामने होम पेज खुलेगा। 
  • यहाँ आपको एक ऑप्शन दिखेगा, “शिकायत/ समस्या दर्ज ” इस पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आप राजस्थान जन पोर्टल में आ जाएँगे, यहाँ आपको “शिकायत दर्ज करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, इसमें आपको अपनी सारी जानकारी देनी होगी जैसे मोबाइल नंबर, जरुरी दस्तावेज, और अपनी शिकायत दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन क्लिक कर दे, आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

जल्दी ही आपके द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत का समाधान भी मिल जाएगा। 

अपनी शिकायत का स्टेट्स चेक करें जन सूचना राजस्थान से:- 

आपने शिकायत तो दर्ज कर दी, पर अब जानते है आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति के बारे में, इसके लिए निम्नलिखित चरणों को पूरा करें। 

  • सबसे पहले जन सूचना राजस्थान की ऑफिसियल साइट को ओपन करें। 
  • वहां आपको होम पेज मिलेगा, जहां पर “फाइल ए कम्पलेंट” पर क्लिक करें। 
  • वहां पर अब आपको ” view ग्रीवेंस स्टेटस” पर क्लिक करना होगा। एक नया पेज आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 
  • इस पेज में आपको अपनी ग्रीवेंस आइडी, मोबाइल नंबर और कैपचा कोड डालना होगा। 
  • अब अंत में “View” पर क्लिक करना है, आपको ग्रीवेंस स्टेटस मिल जाएगी। 

जन सूचना राजस्थान पर आवेदन करने की प्रक्रिया:- 

आपने जान तो लिया ही है कि इस पोर्टल में कई विभाग जुड़े है। इन विभाग की सेवा लेने हेतु आपको आवेदन देनी पड़ती है, जानते है पूरी प्रक्रिया। 

  • अपने मोबाइल या लैपटॉप में जन सूचना की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करें। 
  • अब आपको होम पेज के “स्कीम्स / सर्विसेज” ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उस सर्विस को चुने, जिसमें आपको आवेदन करना है। 
  • आपको एक आवेदन पत्र मिलेगा, उसमें सारी जरूरी जानकारी भर ले। और साथ ही मांगी गई दस्तावेज को भी अपलोड कर दे। 
  • अब अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दे, आपका आवेदन जमा हो जाएगा। 

सब्सक्राइब करें जन सूचना पोर्टल:- 

हर नई सूचना के लिए बार बार पोर्टल को खोलने की आवश्यकता ना पड़े, इसके लिए आप जन सूचना को सब्सक्राइब कर ले। 

  • एक बार फिर से अपने मोबाइल में जन पोर्टल की ऑफिसियल साइट को ओपन करें। 
  • अब होम पेज पर आपको सब्सक्राइब नाउ बटन मिलेगा, उसे क्लिक कर दे। 
  • अब आपको एक नया फॉर्म मिलेगा, वहां जितनी जानकारी पूछी जाएगी, उसे भर दे। 
  • इसके बाद सबमिट बटन को क्लिक कर दे, और अब आप आसानी से इस पोर्टल को सब्सक्राइब कर सकते है। 

राजस्थान जन सूचना पर फीडबैक देने की प्रक्रिया:- 

आपको जन सूचना राजस्थान की सेवा कैसी लगी या आपको कहीं कठिनाई का सामना करना पड़ा। यह सारी बातें फीडबैक के तौर पर दे सकते है। 

  • सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को खोले। 
  • अब आपको होम पेज पर दिए गए “फीडबैक” ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुल जाएगा, इस फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वगैरह भरना होगा। 
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दे, आपकी फीडबैक शामिल हो जाएगी। 

नोडल ऑफिसर लिस्ट देखने की प्रक्रिया:- 

यदि आप अपने एरिया के हर विभाग से जुड़े नोडल ऑफिसर की जानकारी लेनी है, तो उसके लिए कुछ आसान से टास्क करने होंगे। देखते है स्कीम के अनुसार उसके नोडल अधिकारी का नाम। 

  • एक बार फिर से आपको जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी होगी। 
  • होम पेज पर आपको एक ऑप्शन “हेल्प डेस्क” पर क्लिक करना होगा। 
  • आपको अब सारे योजना के नोडल अधिकारी का नाम मिल जाएगा। 
  • आपको जिस भी योजना की जरूरत है, उसके नोडल अधिकारी से संपर्क करें। 

जन सूचना पोर्टल से ले योजनाओं की जानकारी:- 

अगर आप किसी खास योजना की जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो इसे कैसे घर बैठे पा सकते है, जानते है इसका तरीका। 

  • अपने मोबाइल में अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें। 
  • अब होम पेज पर योजनाओं की जानकारी ऑप्शन पर क्लिक कर दे। 
  • इसके बाद आपको हर योजना की जानकारी मिल जाएगी। 
  • आपको जिस भी योजना की आवश्यकता है, उसके बारे में सूचना इक्ट्ठा कर ले। 

राजस्थान जन सूचना से जाने योजना की पात्रता:- 

किसी भी योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता जान लेना आवश्यक होता है। आप जिस भी योजना के बारे में जानना चाहते है, उसके बारे में निम्नलिखित चरणों द्वारा जान सकते है। 

  • सबसे पहले जन सूचना की ऑफिसियल साइट को ओपन करें। 
  • होम पेज खुल जाएगा, वहां पर आपको “योजना की पात्रता” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • आपके सामने सारी योजना की पात्रता सूची खुल कर आ जाएगी। जिसकी भी सेवा आपको लेनी है, उसके बारे में सावधानीपूर्वक पढ़ ले। 

नोट:- आपको ऊपर लिखित जानकारी से हट कर यदि कोई और सेवा लेनी है या मन में कोई शंका है तो हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते है। 18001806127 पर कॉल करें या फिर jansoochna@rajasthan.gov.in पर मेल करके मदद ले सकते है। 

निष्कर्ष

उम्मीद है कि आपको आज का आर्टिकल काफी मददगार लगा होगा। हमने आपको आज Rajasthan Jan Soochna Portal 2022 के बारे में सारी जानकारी दी है, आपको आज का पोस्ट कैसे लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह सारी सरकारी योजना की जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment